गिरिडीह: बड़ा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, 30 यूनिट रक्त एकत्र
बड़ा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में शुक्रवार को 10 बजे से 2 बजे तक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।जिसमें करीब 30 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। यहां पर वर्ष 2007 से हर साल ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाता है। इसी कड़ी में इस बार भी कैंप लगाकर रक्त संग्रह किया गया। मौके पर एचडीएफसी बैंक के मैनेजर समेत कई लोग लगे हुए थे।