गिरिडीह: आंबेडकर चौक में बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने मनाया भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस
आंबेडकर चौक में शुक्रवार को 12 बजे बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई के द्वारा बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।