गिरिडीह: गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू बने नगर विकास एवं आवास मंत्री, जेएमएम कार्यालय ने दी जानकारी
गिरिडीह विधायक और झारखंड सरकार के नए मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू जी को नगर विकास एवं आवास विभाग का मंत्री बनाया गया है। बस स्टैंड रोड स्थित जेएमएम कार्यालय से शुक्रवार को 2 बजे इसकी जानकारी दी गई।इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय से पत्र जारी हुआ। सरकार के प्रधान सचिव वंदना दादेल ने पत्र जारी किया है।