गुरूर: ग्राम हितेकसा में सरपंच की अनुमति पर बाहरी व्यक्ति ने बाजार चौक पर खोली जड़ी बूटी की दुकान, स्वास्थ्य से खिलवाड़
Gurur, Balod | Apr 24, 2026 ग्राम हितेकसा मे एक सप्ताह से अन्य जिला से पहुंचे हुए लोग खुद को वैद्य बताकर लकवा, सायटिका, खांसी, गुप्त रोग, बच्चे न होना तथा यौन संबंध से जुडी समस्याओं को लेकर जड़ी बूटी बेचने लगे है। यहां बाहरी व्यक्ति द्वारा जिस स्थान पर जड़ी बूटी की दुकान लगाया जा रहा है, उससे कुछ ही दूरी पर गांव मे सरकारी अस्पताल भी संचालित है।