बहराइच: बहराइच जिले में नाइट विजन कैमरे की नजर में रहेंगी शहर की सड़कें, ईओ नगर पालिका ने दी जानकारी
बहराइच शहर में महिला सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक सड़क को नाइट विजन कैमरे से लैस किया जाएगा। जिस पर कुल 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने मंजूरी देते हुए पहली किश्त की राशि आवंटित कर दी है। जल्द ही इसका असर भी शहर की सड़कों पर दिखेगी। यह खर्च नगर पालिका के स्टाम्प ड्यूटी समेत अन्य मद से होंगे। ईओ नगर पालिका ने जानकारी दी है।