सतना के कोलगंवा थाने में पैसे के लेनदेन पर खूनी बवाल हुआ है,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो 24 मार्च की दोपहर का बताया जा रहा है,वायरल वीडियो में एक अधेड महिला का चेहरा खून से सना हुआ है महिला सिंधी कैंप निवासी आशा सिंह बताई जा रही है,पूरे मामले में महिला का आरोप पैसे के लेनदेन पर उसके साथ थाने में मार पीट हुई है।