ग्राम पंचायत बूढ़ा बाउर में अधेड़ का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा बाऊर में श्यामलाल बैस का फांसी के फंदे से लटका मिला शव उसी के खेत के पेड़ में संदिग्ध अवस्था में मिला हैं।वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं।सूचना पर पुलिस ने मौके पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई कर मर्चुरी में शव रखवाया हैं।मर्ग दर्ज कर PM करवा शव परिजनों को सौपा हैं।वही परिजनों ने घर के आगे शव रख पुलिस से कार्रवाई की मांग की।