सतना शहर के झोला छाप डाक्टरों में उसवक्त हड़कंप मच गया जब जिला प्रशासन एवम स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दविश देकर शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित अवैध पांच क्लीनिक को बंद करवा दिया,दरसल क्लीनिक संचालन के लिए वैध दस्तावेज न पाए जाने पर क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट्स एक्ट, 2010 के तहत की गई कार्यवाही की है और क्लीनिक सील किए गए है।