🚨 पत्रकारों के समर्थन में उतरा झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन, पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग
खोरीमहुआ, गिरिडीह: रांची स्थित डिजिटल मीडिया कार्यालय में पुलिस की छापेमारी और पत्रकार अभिषेक भारती के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) ने कड़ा विरोध जताया है।
बुधवार को जेजेए के प्रदेश एक्सक्यूटिव सदस्य के. पवन कुमार बरनवाल के नेतृत्व में पत्रकारों ने खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियर खलखो को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से राज्य के मुख्य सचिव से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्रकारों के विरुद्ध कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा मीडिया की स्वतंत्रता और पत्रकारों की गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
जेजेए ने स्पष्ट कहा कि संगठन न तो मीडिया ट्रायल का समर्थन करता है और न ही किसी आरोपी का पक्ष लेता है, लेकिन पत्रकारों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।
📍 देखिए पूरी खबर PNA News India पर।
PNA NEWS INDIA — खबरों का दर्पण
#JJA #JharkhandJournalistAssociation #JournalistProtest #AbhishekBharti #RanchiNews #KhoriMahuaNews #GiridihNews #JournalistFreedom #MediaFreedom #JharkhandNews #PNAnewsIndia