शेरघाटी: शेरघाटी में आस्था के साथ मनाया गया जिउतिया पर्व, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत
शेरघाटी क्षेत्र में शनिवार को जीवित्पुत्रिका यानी जिउतिया पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। माताओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र, आरोग्य और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा।महिलाओं ने पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए घरों और मंदिरों में भगवान जीमूतवाहन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद पूजा मंडप तैयार किया और जिउतिया व्