बिहपुर: संत स्वामी व्यासानंद महाराज की माता का निधन, क्षेत्र में शोक
औलियाबाद वार्ड-6 निवासी सावित्री देवी (98) का निधन हो गया। वह हरिद्वार स्थित संत स्वामी व्यासानंद महाराज की मां थीं। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण व अनुयायी उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए महर्षि मेंहीं आश्रम, औलियाबाद भी लाया गया।