पथरगामा: पथरगामा रजौन मोड़ पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे गिरने से बची, चार लोग बाल-बाल बचे
प्रखंड स्थित बिषाहा पंचायत भवन की ओर से महेशपुर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रजौन मोड़ के समीप आनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई ग्रामीणों ने बताया कि गोड्डा दोमुही से बसंत राय तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है सड़क निर्माण को लेकर कई जगह पर खुदाई कर मिट्टी डाली गई है। वही जेसीबी के माध्यम से पानी डालकर मिट्टी को बैठाया गया है।