बक्सर: शहीद भरत तिवारी की स्मृति में निकला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठी मांग
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026 सर्वसमाज के बैनर तले बिलौटी निवासी शहीद भरत तिवारी की स्मृति में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। रामलीला मंच से शुरू होकर वीर कुंवर सिंह चौक तक पहुंचे इस मौन मार्च में सर्वसमाज के लोग, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, शिक्षक, युवा तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।