शिवहर: सीएम नीतीश कुमार कल शिवहर के पिपराही में आएंगे, सीएम के आगमन से पहले पटना की टीम ने पिपराही में किया पूर्वाभ्यास
सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत कल शिवहर के पिपराही में आ रहे हैं. बुधवार शाम 05 बजे पटना के टीम शिवहर के पिपराही में पहुंचकर सीएम के आगमन से पूर्व संध्या पूर्वाभ्यास किया है. कल हेलीपैड पर उतरेंगे उसके बाद पिपराही के लिए रवाना होंगे जिसको लेकर पटना के टीम ने आज शाम पूर्वाभ्यास के साथ तैयारी का जायजा भी लिया है. मौके पर जिला के सभी अधिकारी मौजूद थे।