शिवहर: मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए शिवहर में पुलिस बल की तीन कंपनियां पहुंचीं, दोपहर तक एक और कंपनी पहुंचेगी: थाना अध्यक्ष
पिपराही थाना अध्यक्ष संजय स्वरूप बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि कल 26 दिसंबर को बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत शिवहर आ रहे हैं. उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिवहर जिला में आज पुलिस फोर्स की तीन कंपनियां पहुंच गई हैं. शेष कंपनी आज दोपहर तक शिवहर जिला में पहुंच जाएंगे. सीएम के सुरक्षा को लेकर आज शाम से जगह जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा।