शिवहर: सीएम की प्रगति यात्रा को लेकर डीएम और एसपी ने समाहरणालय में बैठक की, कई जिलों के एसडीपीओ समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे
सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत कल शिवहर आ रहे हैं. जिसको लेकर बुधवार शाम 04 बजे समाहरणालय सभा DM विवेक रंजन मैत्रेय व SP शैलेश कुमार सिन्हा ने कई जिला के SDPO समेत शिवहर जिला के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक की है. सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कल सुबह 06 बजे से सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएंगे. लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।