शिवहर: सीएम के आगमन से पहले पिपराही में ट्रैफिक डीएसपी ने व्यवस्था का लिया जायजा
सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार बुधवार सुबह 10 बजे पिपराही में पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया है. उन्होंने कहा कि पुरनहिया के तरफ से आने वाले वाहन बागमती नदी के तटबंध के किनारे धनकौल पर निकलेंगे.साथ में उन्होंने रूट चार्ट भी जनता के बीच सार्वजनिक किया है और कहा कि कल जिला में ट्रैफिक व्यवस्था में पूरी तरह से बदलाव रहेगा।