शिवहर: सीएम के पिपराही दौरे की तैयारियां पूरी, कल करेंगे आगमन, SDM व SDPO ने ली व्यवस्था का जायजा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत कल शिवहर आ रहे हैं. एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ सुशील कुमार बुधवार शाम 04 बजे पिपराही में पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. एसडीएम ने बताया कि प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार कल शिवहर के पिपराही में आ रहे हैं. जिसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है।