जलाया गया निबंधन के निजीकरण का काला कानून
#हरदोई। जनपद के #संडीला उत्तर प्रदेश में निबंधन कार्य के निजीकरण के विरोध में तहसील संडीला में अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखको व स्टांप वेंडर की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही इस दौरान अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडर ने संयुक्त रूप से निबंधन के निजीकरण संबंधी काले कानून का पुतला लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर जलाया इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए व सरकार को अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडर विरोधी बताया सभी ने संयुक्त रूप से एक स्वरमें कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक किसी भी कीमत पर निबंधन कार्य नहीं होने दिया जाएगा,,, काले कानून के पुतला दहन के समय नायब तहसीलदार संडीला व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा लेकिन अधिवक्ताओं की एकता के समक्ष उनकी एक न चली पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता संघ संडीला के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खान व मंत्री नागेंद्र मिश्रा जी ने किया इस दौरान अधिवक्ता संघ संडीला के कई पूर्व अध्यक्ष श्री नवल किशोर त्रिपाठी व श्री हरिश्चंद्र व राजकुमार सिंह चंदेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे अधिवक्ता संघ संडीला के वरिष्ठ सदस्य श्री पवन कुमार तिवारी व मोहम्मद सुफियान व हरिश्चंद्र मौर्य व सत्रोहन वर्मा व नूर मोहम्मद व अमित कुमार कश्यप व राजेश कुमार मौर्य व बाबूलाल व तुषार तिवारी व मोहम्मद आरिफ व राजेश कुमार आदित्य व हेमंत कुमार मौर्य व राजेंद्र कुमार गुप्ता रानू व हरी बाबू वर्मा व राजीव कुमार अस्थाना व अनुराग अस्थान व जितेंद्र कुमार सिंह व राकेश कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष व दस्तावेज लेखक निरंकार बाजपेई व अहमद भाई सहित तहसील संडीला के सभी अधिवक्ता साथी व दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडर मौजूद रहे,,,
अधिवक्ता संघ संडीला के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खान व मंत्री नागेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया की अधिवक्ता विरोधी इस काले कानून के खिलाफ हड़ताल 20 जून तक अनवरत जारी रहेगी उसके बाद आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा,,,।
आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन धनीराम श्रीवास्तव एडवोकेट के द्वारा किया गया,,।
#hindustankisham
Sadar, Lucknow | Jun 18, 2026