डुमरा: सीतामढ़ी महोत्सव-2026 की तैयारी तेज, डीएम रिची पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
सीतामढ़ी प्रस्तावित सीतामढ़ी महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।