प्रयागराज: बहादुरगंज आवास पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर होली पर्व की बधाई दी
प्रयागराज में आज शुक्रवार को होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया,इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंग महापर्व को धूमधाम से मनाया है,जबकि आज शुक्रवार को बहादुरगंज स्थित आवास पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने क्षेत्र के लोगों से आए मुलाकात की,तथा लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।