प्रयागराज: पारंपरिक तरीके से शुरू हुई लोकनाथ की ऐतिहासिक कपड़ा फाड़ होली, युवाओं ने जमकर मचाया धमाल
प्रयागराज में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जबकि प्रयागराज के लोकनाथ में ऐतिहासिक कपड़ा पर होली खेली जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।आज शुक्रवार को करीब 2:00 बजे के आसपास का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि पारंपरिक तरीके से लोकनाथ की कपड़ा फाड़ होली शुरू हुई है।जिसमें युवाओं ने जमकर धमाल मचाया है।