प्रयागराज: हाईकोर्ट पुल के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी
प्रयागराज के हाई कोर्ट पुल के पास आज शुक्रवार को करीब शाम 5:00 बजे डिवाइडर से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना से मौके पर हड़कम्प मच गया तथा स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर भीड़ लग गई।तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल भेजा गया है। हालांकि पुलिस घटना के कारणो की जांच कर रही है।