बख्तियारपुर: बाहापुर गांव में नाली विवाद में चले लाठी-डंडे, जदयू नेता समेत कई घायल
गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे सालिमपुर थानांतर्गत बाहापुर गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से जदयू नेता डॉ कौशलेंद्र कुमार तो दूसरे पक्ष से धर्मदेव सिंह,निरंजन कुमार,अभिमन्यु कुमार,गोविंदा कुमार और बेबी देवी जख्मी हो गए। सभी को सालिमपुर थाने की डायल 112 की पुलिस ने इलाज बख्तियारपुर CHC पहुंचाया।