बख्तियारपुर: करनौती में नौ कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्द्धन महायज्ञ में पूर्व विधायक समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे
बख्तियारपुर के करनौती में सोमवार से आयोजित नौ कुंडीय गायत्री शक्ति संवर्द्धन महायज्ञ गुरुवार को समाप्त हो गई। इस दौरान आयोजित महायज्ञ में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की भीड़ जुटी। इसी क्रम में बख्तियारपुर के पूर्व भाजपा विधायक रणविजय सिंह,लोजपा(R) के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र यादव,पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र अभिमन्यु यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।