बख्तियारपुर: ग्यासपुर: गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
बुधवार की सुबह 11 बजे ग्यासपुर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान नालंदा जिला निवासी दो किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से गंगा नदी में डूबे एक किशोर लकी कुमार का शव दोपहर करीब 2 बजे काफी खोजबिन कर ढूंढ निकाला लेकिन दूसरे किशोर का शव बरामद नहीं हुआ।