बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पहुंचे पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, विकास कार्यों का लिया जायजा
पटना जिलाधिकारी डीएम डॉ. त्यागराजन बुधवार की दोपहर 3 बजे बख्तियारपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने sdm चंदन कुमार के साथ बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट,गणेश हाई स्कूल,फ्लाईओवर,निर्माणाधीन मरीन ड्राइव और पाथ वे जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। मौके पर जदयू नेता सह उपसभापति के प्रतिनिधि राज कुमार राजू,SDO चंदन कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।