बख्तियारपुर: बख्तियारपुर पहुंचे टीम अभिमन्यु के संरक्षक अभिमन्यु यादव, जदयू नेता राजकुमार राजू ने किया जोरदार स्वागत
बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे बख्तियारपुर पहुंचे पाटलिपुत्र लोकसभा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के पुत्र व टीम अभिमन्यु के संरक्षक अभिमन्यु यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बख्तियारपुर बाजार निवासी सह जदयू नेता एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि राजकुमार के घर पहुंचे जहां जदयू नेता ने अभिमन्यु यादव को फूलों का माला और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।