कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस ने चोरी का सफल अनावरण करते हुए भूराटुड़र मोड़ से अभियुक्त को माल के साथ किया गिरफ्तार
महोबकंठ में अभियुक्त राजकुमार पुत्र राजबहादुर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम अमगांव थाना राठ जनपद हमीरपुर को ग्राम भूरा टूडर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अदद नीले रंग की मोटर साइकिल (R15) तथा 01 अदद हार (पीली धातु), 01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 01 मनचली (पीली धातु), 01 अंगूठी (पीली धातु) एवं 02 जोड़ी बिछिया (सफेद धातु) बरामद हुई।