मधुबनी में छात्र-युवाओं ने NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और छात्र आंदोलनों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च मधुबनी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर वाटसन स्कूल परिसर तक पहुंचा, जहां सभा का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न छात्र नेताओं ने अपनी मांगें रखते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रदर्शन में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
#Madhubani #NEET #NEETPaperLeak #StudentProtest #Education #BiharNews #YouthProtest #NTA #MadhubaniNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ NEET Paper Leak ] [ Student Protest ] [ Madhubani Student March ] [ Education News ] [ NTA ] [ Youth Protest ] [ Local News ]