बक्सर: 20 सूत्री बैठक में पुनीत सिंह ने उठाए बक्सर के 7 मुद्दे, प्रभारी मंत्री से समाधान की मांग
Buxar, Buxar | Jun 2, 2026 बक्सर समाहरणालय सभागार में सोमवार को बीस सूत्री की बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति सदस्य पुनीत सिंह ने जिले की प्रमुख समस्याएं प्रभारी मंत्री नंद किशोर राम के समक्ष रखीं। उन्होंने तत्काल समाधान का आग्रह किया। पुनीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद में 42 शौचालय निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने राशि भेज दी है।