चितरंगी: बैढन कोतवाली क्षेत्र के बलियरी में नेहा इंटरप्राइजेज के मुनीम से लाखो रू. की लूट के इरादे से अज्ञात लोगों ने घायल किया।
बैढ़न कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलियरी में नेहा इंटरप्राइजेज के मुनीम से लाखो रुपए की लूट के इरादे से अज्ञात लोगों द्वारा मुनीम को हमला करके घायल कर दिया गया और वही जब आने जाने वाले लोगों ने मुनीम को बचाने के लिए आगे आए तब बदमाशो ने घटनास्थल पर ही अपना कट्टा छोड़कर फरार हो गए वहीं घायल मुनीम को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।