चितरंगी: जिले में अवैध रेत एवं गिट्टी का परिवहन करते तीन अलग-अलग जगहों से एक डंपर और तीन ट्रैक्टरों को किया गया जब्त
जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला जी के निर्देशन तथा खनिज अधिकारी एके राय के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जांच के दौरान तीन अलग-अलग जगह से एक डंपर एवं तीन ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर चारों वाहनों के मालिकों एवं चालको के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।