चितरंगी: एनसीएल के मेगा समर कैंप आरोहण 2024 से 6000 से अधिक बच्चों व युवाओं का निखर रहा हुनर।
भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा समर कैंप “आरोहण” 2024 के पाँचवें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। महीने भर चलने वाले इस 'मेगा समर कैंप में बच्चे एवं युवाओं का उत्साह चरम सीमा पर है।समर कैंप में 6-18 आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं के हुनर को 123 योग्य प्रशिक्षकों द्वारा निखारा जा रहा है।