चितरंगी: सिंगरौली जिले के थानों में आने वाले फरियादियो को निगरानी बदमाशों ने स्वेच्छा से पानी पिलाने का कार्य प्रारंभ किया।
बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकियो में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है वही जिले के कई थानो मे आने वाले फरियादियों को निगरानी बदमाशों के द्वारा स्वेच्छा से पानी पिलाने का कार्य प्रारंभ किया गया एवं आगे से अपराध न करने की शपथ भी ली गई।