चितरंगी: निगरी चौकी पुलिस ने शराब पीकर उत्पात करने वाले शराबी को ग्राम कटई से गिरफ्तार कर की कार्यवाही।
निगरी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कटई में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा है एवं राहगीरों को मारने के लिए दौड़ रहा है वही मौके से पहुंची निगरी चौकी पुलिस द्वारा समझाया गया तभी शराबी मारपीट करने हेतु उत्तेजित हो रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।