चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गन्नई में निर्मल दुबे बस के कर्मचारियों के साथ 2 युवकों ने की मारपीट, थाने में मामला दर्ज
सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गन्नई के मुख्य बाजार में निर्मल दुबे बस के कर्मचारियों के साथ दो युवकों ने मारपीट किया जिसकी रिपोर्ट परिचालक ने सरई थाने में दर्ज कराया वहीं पुलिस ने धारा 341 समेत अन्य कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुटी हुई है