बड़ीसादड़ी नगर पालिका ने मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के तहत वार्ड सभा कार्यक्रमों की घोषणा की है। इन सभाओं में प्रत्येक वार्ड का सर्वे कर विस्तृत प्रोफाइल तैयार की जाएगी, जिसमें जनसंख्या, आर्थिक गतिविधियां, मूलभूत सुविधाएं, सामाजिक व सांस्कृतिक आंकड़े शामिल होंगे।