इगलास: इगलास विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ के अंतर्गत राजस्व वसूली की खराब प्रगति को देखते हुए रविवार को कैश काउंटर रहेंगे खुले
Iglas, Aligarh | Nov 21, 2026 इगलास में विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ के अंतर्गत राजस्व वसूली की खराब प्रगति को देखते हुए रविवार को भी कार्यालय व कैश काउंटर खुले रखने का आदेश जारी किया गया है। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उपखंड प्रथम इगलास, द्वितीय हस्तपुर और तृतीय गोंडा के विद्युत वितरण उपखंड अधिकारियों को संबंधित कार्य कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।