चूरू: जयपुर का ई मित्र संचालक बनकर दूधवाखारा के व्यक्ति से की साइबर ठगी, दूधवाखारा पुलिस ने रिफंड करवाई राशि
Churu, Churu | Jul 17, 2025 चूरू के गांव दुधवाखारा के एक व्यक्ति से ई मित्र संचालक बनकर ठगी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़ित को 40 हजार रुपए की राशि रिफंड करवाई है। दूधवाखारा पुलिस से गुरुवार शाम 6 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति के पास अज्ञात का फोन आया कि वह जयपुर से ई-मित्र संचालक बोल रहा है। उससे गलती से पीड़ित के खाते में 40,000 रूपये भेज दिए हैं।