चूरू: मेडिकल कॉलेज में दम्पति सहित 3 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प, चूरू प्रदेश में अंगदान में 22वें से 9वें स्थान पर आया
Churu, Churu | Jul 17, 2025 चूरू मेडिकल काॅलेज में गुरुवार को दम्पति सहित 3 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया है। जिनका प्रिंसिपल डाॅ. पुकार के द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार के नेतृत्व में यहां अंगदान व देहदान के लिये मुहिम चलाई गई है। पिछले पांच दिनों में राजस्थान में चूरू 22वें स्थान से नौवें पायदान पर आ गया हैं।