चूरू: लाखाऊ बस स्टैंड के पास पलटी करीब 71 KG डोडा पोस्त से भरी कार, तस्कर हुआ गंभीर घायल
Churu, Churu | Jul 17, 2025 चूरू के गांव लाखाऊ बस स्टेण्ड के पास डोडा पोस्त तस्कर की कार पलटने से वह गम्भीर घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे में कार 8 से 10 पलटे खा गई। दूधवाखारा पुलिस घायल तस्कर को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज किया गया।