गायघाट: ककड़िया गांव में पंचायत समिति सदस्या और उनके पति पर लोहे की रॉड से हमला, दोनों गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र की बखरी पंचायत की पंचायत समिति सदस्या रीना देवी और उनके पति गुलाब रजक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में ककड़िया गांव निवासी पीड़िता रीना देवी ने रविवार शाम करीब 4 बजे में पुलिस से शिकायत की है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।