इटावा: बलरई इलाके में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Etawah, Etawah | Jul 21, 2024 बलरई इलाके में बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है। मामला बलरई इलाके का है। अमित पाल बलरई बाजार से नगला वर अपने घर जा रहा था। सर्विस रोड पर मक्का पड़ी होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर गंभीर घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से अमित को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में युवक का इलाज़ जारी है।