इटावा: आसई गांव में बिजली का कार्य करते समय बिजली का करेंट लगने से खम्बे से नीचे गिरा बिजली कर्मी, घायल अवस्था में उपचार जारी
Etawah, Etawah | Jul 20, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के आसई गांव में ईश्वरीपुरा निवासी सत्यभान पुत्र आनंद कुमार 11 हजार की बिजली लाइन नई डालने का काम ठेकेदार रवि कुमार की देख-रेख में कर रहे थे। तभी अचानक सप्लाई चालू हो गयी, जिससे हाई बोल्टेज करंट लगने से सत्यभान खम्बे से नीचे गिर गया और घायल हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर उनका उपचार जारी हैं।