इटावा: घसारा गांव में हाईटेंशन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Jul 21, 2024 घसारा गांव में हाईटेंशन की चपेट में आने से व्यक्ति जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घसारा निवासी अनुज कुमार अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी पड़ोसी द्वारा तार लगाने के लिए अनुज से कहा तभी अनुज तार लगाते समय करंट लग जाने से जलकर घायल हो गया। जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर इलाज जारी है।