जमुई: उत्पाद पुलिस की मेहरबानी से 5063 लीटर दारू में गिरफ्तार विजय को मिली जमानत, 90 दिन में भी आरोप पत्र नहीं किया समर्पित
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026 90 दिन की अवधि में भी कोर्ट के समक्ष आरोप पत्र समर्पित नहीं किए जाने की वजह से 5063 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार हाइवा चालक विजय यादव को राहत मिल गई है। उत्पाद पुलिस की मेहरबानी की वजह से उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश रत्नेश्वर कुमार सिंह ने न चाहकर भी कानून के प्रावधानों के तहत उन्हें जमानत दे दी। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 4:00 बजे दी गई है।