भीलवाड़ा में लक्ष्मीपूरा के पास सिक्स लेन पर चाय की होटल में डेढ़ लाख की चोरी
भीलवाड़ा : राजाराम
भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 1 के लक्ष्मीपूरा के पास सिक्स लेन स्थित टाटा मोटर्स के निकट एक चाय की होटल पर शनिवार देर रात अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोर होटल से नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया। चोरी में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार होटल संचालक ओम प्रकाश जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नकदी व अन्य कीमती सामान गायब मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।
पीड़ित ओम प्रकाश ने अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि चोरी से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की तलाश की जा रही है।
Bhilwara, Bhilwara | Aug 2, 2026