बिसौली तहसील क्षेत्र में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नामक प्रस्तावित फिल्म को लेकर यादव समाज के युवाओं में आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को 1 बजे करीब बड़ी संख्या में युवा तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार बिसौली को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि फिल्म के नाम और कथित विषयवस्तु से समाज की छवि धूमिल होने की आशंका है।