गुना: सिरसी थाना क्षेत्र से लापता दो नाबालिग लड़कियां, पुलिस ने राजस्थान के जैसलमेर से खोज निकाला
Guna, Guna | Apr 27, 2026 गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र से लापता 15 और 17 साल की दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने खोज लिया है। 27 अप्रैल को थाना प्रभारी अरविंद गौड़ ने बताया, 9 10 अप्रैल 2026 की रात एक साथ लापता दोनों लड़कियों के परिजनों ने 16 अप्रैल को रिपोर्ट की। 26 अप्रैल को राजस्थान के जैसलमेर से दोनों को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति में पेश कर आज परिजनों को सौंप दिया है।